चुनाव 2022

चंबी मैदान में रैलियां होने से नाराज खिलाड़ी, कहा- मैदान में गढ्ढे और गंदगी बिखरती है…

मृत्युंजय पुरी। कांगड़ा के शाहपुर चंबी खेल मैदान को राजनैतिक जनसभाओं के लिए देने पर खिलाड़ियों ने ऐतराज जताया है। इसी कड़ी में क्षेत्र के कई युवाओं और खिलाड़ियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है । खिलाड़ियों का कहना है कि जब जब इस मैदान में जनसभाएं हुईं तो इस मैदान का स्वरूप बिगड़ जाता है। गड्डों के साथ गन्दगी बिखर जाती है जिसे ख़िलाड़ियों को ठीक करना पड़ता है।

इस संबंध में आज शाहपुर फुटवाल अकेडमी और अन्य खिलाड़ियों ने एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल को ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया कि इस मैदान को राजनैतिक जनसभाओं के लिए न दिया जाए। और अगर दिया जाता है तो इस बात को सुनिश्चित करवाया जाए कि मैदान को पहले की भांति ठीक करवाकर खेल योग्य बनाया जाए।

खिलाड़ियों ने दी चेतावनी

फुटबाल कोच सहित खिलाड़ियों ने कहा कि पहले भी उन्होंने अपनी जेब से हजारों रुपये खर्च कर मैदान को ठीक करवाया है। यदि रैली के बाद मैदान को यथावत ठीक नहीं किया गया तो उन्हें संघर्ष का मार्ग भी अपनाना पड़ सकता है। एसडीएम ने इन्हें आश्वस्त किया है कि खिलाड़ियों की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा।

आपको बता दें कि इस मैदान में रोजाना सुबह शाम सैंकड़ों खिलाड़ी जुटते हैं और खेल गतिविधियों का अंजाम देते हैं। खिलाड़ियों-युवाओं ने शंका जताई है कि यहां अब आम आदमी पार्टी की होने वाली रैली में भी मैदान का स्वरूप खराब होगा। खिलाड़ियों को अपने स्तर पर पैसे खर्च कर इसे ठीक करना पड़ेगा ।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

12 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

12 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

13 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

13 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

14 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

16 hours ago