चुनाव 2022

पीएम के पंजाब दौरे पर फिर विवाद, चन्नी को होशियारपुर जाने की नहीं मिली अनुमति

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को सोमवार को चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूवमेंट के चलते इलाके में ‘नो फ्लाई जोन’ लगाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए सीएम चन्नी को पंजाब के होशियारपुर जाना था। वहीं पीएम मोदी जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। फिलहाल राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को होशियारपुर में उतरने की इजाजत दे दी गई।

होशियारपुर के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “सीएम चन्नी का यहां आना तय था, लेकिन यह शर्मनाक है कि इस सरकार ने चरणजीत सिंह चन्नी को होशियारपुर आने की अनुमति रद्द कर दी। अगर चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता है, तो मैं समझूंगा कि ये चुनाव एक तमाशा है, एक दिखावा है।” बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

सुनील जाखड़ ने कहा, “कुछ दिन पहले पीएम ने कहा था कि जब वह पंजाब आए तो उन्हें फिरोजपुर नहीं जाने दिया गया और उनकी जान को खतरा था। आज जब चरणजीत सिंह चन्नी को होशियारपुर आने से रोका जा रहा है, तो मैं मोदी साहब से अनुरोध करता हूं कि इस पर कुछ कहिए।”

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

3 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

11 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

22 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

51 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago