चुनाव 2022

पंजाब: हार के बाद सीएम चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चन्नी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा । हालांकि राज्यपाल ने उनसे आग्रह किया है कि वे नई सरकार का गठन होने तक कार्यवाहक सीएम का पद संभालते रहें।

वहीं, इस्तीफा देने के बाद चन्नी ने आम आदमी पार्टी से एक अपील भी की है। चन्नी ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार का गठन होने तक काम करने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। हम पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 92 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बना ली है। चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी, अकाली को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के कई बड़े चेहर आम आदमी पार्टी की आंधी में उड़ गए हैं। पंजाब में कांग्रेस मात्र 18 सीटों पर ही कब्जा कर पाई है। मुख्यमंत्री चन्नी भी बड़े अंतर से अपनी दोनों सीटों पर चुनाव हार गए ।

उत्तराखंड के CM धामी पहुंचे राजभवन

वहीं, उनके बाद  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे। भाजपा को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जीत मिली है लेकिन मुख्यमंत्री धामी खुद अपनी विधानसभा सीट खटीमा से हार गए हैं। ऐसे में उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

15 mins ago

चिंतपूर्णी थाना के गांव थनीकपुरा में नकली नोटों के साथ 3 युवक गिरफ्तार

हिमाचल में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्मा रहा है वैसे-वैसे कही शराब तो कही लाखों की…

24 mins ago

कांगड़ा जिले के गगल में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाल ही में…

27 mins ago

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

18 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

18 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

18 hours ago