Follow Us:

Apple ने लॉन्च किए RED iphone के स्पेशल एडिशन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

Apple ने iphone 7 और iPhone 7 Plus का नया कलर वैरिएंट लॉन्च किया है। इन नए वैरिएंट का कलर RED है। ऐसा पहली बार है जब कंपनी ने लाल रंग का iphone लॉन्च किया है। यह वैरिएंट देखने में बेहद खूबसूरत है। नए वैरिएंट वाले iPhones की बॉडी एल्यूमिनियम की है। नए वैरिएंट की बिक्री 24 मार्च से शुरू होगी।

Apple CEO टिम कुक ने कहा है, ‘यह स्पेशल एडिशन खूबसूरत रेड iPhone हमारे RED के साथ पार्टनर्शिप को सेलेब्रेट करने के लिए लॉन्च किया गया है और हम इसे जल्द ही कस्टमर्स तक पहुंचाना चाहते हैं’।

iPhone 7 

  • iPhone 7 में 4.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है जिसकी रिजॉल्यूशन 1334 x 750 है।
  • इसमें 1920 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन दी गई है।
  • इस फोन की कीमत की बात है तो यह 49 हजार रुपये होगी।
  • iPhone 7 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा।
  • यह लिमिटेड एडिशन हैंडसेट लाल रंग का है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 24 मार्च को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू होगी।

iPhone 7 plus

  • iPhone 7 plus की 128 GB वाला मॉडल 57 हजार रुपये का होगा
  • 256 GB मॉडल 63 हजार रुपये में बिकेगा।
  • Apple का रेड के साथ पार्टनर्शिप AIDS के लिए पैसे जुटाए जाने वाले कैंपेन का एक हिस्सा है।
  • इसके तहत ऐपल रेड थीम वाले प्रोडक्ट्स और ऐप बनाएगा।

iPhone SE
इसके अलावा कंपनी ने iPhone SE के मेमोरी को बढ़ा दिया है। पहले जहां यह 16GB और 64GB वैरिएंट में मिलता था। वहीं अब ये 32GB और 128GB में मिलेगा।