Categories: ऑटो & टेक

Daiwa ने लॉन्च किया 43 इंच का स्मार्ट TV, जानिए कीमत और फीचर्स

भारतीय कंपनी डाइवा ने नया टीवी Daiwa D43QFS लॉन्च किया है। Daiwa D43QFS में अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है यानी आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। एलेक्सा की मदद से आप बोलकर म्यूजिक प्ले कर सकते हैं, मौसम की जानकारी ले सकते हैं, अलार्म सेट कर सकते हैं और रिमाइंडर आदि जैसे काम कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही इस टीवी को 32 इंच और 39 इंच के वेरियंट में लॉन्च करेगी।

Daiwa 43 D43QFS स्मार्ट टीवी की कीमत

Daiwa के 43 इंच स्मार्ट टीवी D43QFS को फिलहाल लॉन्चिंग ऑफर के तहत 24 हजार 490 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से होगी। इच्छुक ग्राहक My Daiwa एप पर रजिस्ट्रेशन करके एक साल की अतिरिक्त वारंटी पा सकते हैं।

Daiwa 43 D43QFS स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन

Daiwa के इस टीवी की स्क्रीन 43 इंच है और रिजॉल्यूशन फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) है। डिस्प्ले के साथ क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नोलॉजी और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। टीवी में अलग से क्रिकेट और सिनेमा मोड दिया गया है। Daiwa D43QFS में 20 वॉट का स्टेरियो स्पीकर है जिसके साथ सराउंड साउंड का सपोर्ट है। इस टीवी में ARM Cortex A53 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है।

टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज और एंड्रॉयड 8.0 आधारित Big Wall UI है। इस टीवी पर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे एप्स का सपोर्ट है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में Alexa का सपोर्ट है। रिमोट के साथ Disney+Hotstar और Sony LIV एप के लिए अलग से बटन दिया गया है। टीवी में HDMI, यूएसबी, ब्लूटूथ और E-Share जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago