शिमलाः मज़दूर पर झपटा तेंदुआ, किया लहूलुहान

राजधानी में एक मजदूर व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले से व्यक्ति लहूलुहान हो गया। पाइप लाइन का काम करते समय मजदूर पर तेंदुए ने पीछे से हमला करके घायल कर दिया। घायल के चिल्लाने का आवाज सुनकर बाकी मजदूर भी वहां पहुंच गए। तेंदुआ उनको देखकर भाग गया। मजदूर की दाईं टांग पर तेंदुए ने पंजा मारकर घायल कर दिया। अन्य मजदूर उसे इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए। व्यक्ति की पहचान अब्दुल गुफार 45 साल पुत्र अहमदा निवासी गांव रिछावाली जिला पुंछ जम्मू- कश्मीर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शिमला में आईपीएच विभाग के सलाणा सिंचाई स्कीम की पाईप लाइन बिछाने का काम अश्वनी गोयल ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। इस पाइप लाइन को बिछाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला के 8 मजदूरों को काम पर लगा रखा है जिनमें अब्दुल गुफार और उसके दो बेटे सहित पांच अन्य व्यक्ति भी काम कर रहे थे। मजदूर व्यक्ति बुधवार दोपहर बाद अन्य मजदूरों के साथ सलाणा जंगल में पाईप लाईन बिछाने का काम कर रहा था। बाकी मजदूर भी कुछ दूरी पर काम कर रहे थे। इस दौराम तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया।

पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने व्यक्ति का बयान दर्ज़ कर लिया है। वहीं, घटना के बारे में वन विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार को भी अवगत करवाया गया। उन्होंने सलाणा जंगल में मौजूद तेंदुए को पकडने का आग्रह किया गया। वन विभाग ने बताया कि उन्होंने अपने विभागीय कार्मचारियों की एक टीम को मौके पर जाकर तेंदुए को तलाश करके पकडने के आदेश दिए। साथ ही जाहिर किया की जल्द ही तेंदुए को पकड लिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago