Faceboook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब यूज़र्स के लिए एक नया और काम का फीचर देने की तैयारी में है। व्हाट्सऐप ने हाल ही में फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। iPhone यूज़र्स के लिए यह फीचर पिछले लंबे समय से उपलब्ध है। यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.19.221 में डिफॉल्ट रूप से डिसेबल मिलेगा।

व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में आया फिंगरप्रिंट लॉक फीचर सेटिंग्स में जाकर इनेबल किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन कम से कम Android मार्शमैलो होना चाहिए, साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी ज़रूरी है।

ऐसे इनेबल करें व्हाट्सऐप में फिगरप्रिंट लॉक फीचर

1) सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप को खोलें।

2) इसके बाद तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक कर सेटिंग्स में जाएं।

3) सेटिंग्स में जाने के बाद आपको यहां अकाउंट का विकल्प मिलेगा।

4) अकाउंट पर क्लिक करने के बाद प्राइवेसी विकल्प का चयन करें।

5) प्राइवेसी पर क्लिक करने के बाद नीचे की ओर आपको फिंगरप्रिंट लॉक का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक कर इसे इनेबल किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप में इस फीचर को इनेबल करते ही आपको ऑटोमैटिकली लॉक के तीन विकल्प मिलेंगे- तुरंत, 1 मिनट बाद और 20 मिनट बाद। इस फीचर का स्टेबल अपडेट कब तक जारी किया जाएगा फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…