Categories: ऑटो & टेक

चाइनीज़ डिवेलपर के 100 ऐप्स गूगल ने प्ले स्टोर से हटाये

<p>साइबर अटैक के खतरे को देखते हुए गूगल ने चाइनीज़ एप्स पर कार्रवाई की है। गूगल की ओर से चाइनीज ऐप डिवेलपर की बनाई ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। डेटा चोरी का खतरा भी गूगल ने DO Global नाम के डिवेलपर्स के ऐप्स से महसूस किया था, जिसके चलते इन्हें हटाया गया। बज़ फीड ने रिपोर्ट किया कि इनमें से 46 ऐप्स को पहले ही प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल DO Global को पूरी तरह बैन भी कर सकता है।</p>

<p>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का बड़ा हिस्सा चाइनीज इंटरनेट सर्च इंजन Baidu का है और इनकी ऐप्स को हटाए जाने से पहले करीब 60 करोड़ बार डाउनलोड किया गया था। गूगल की ओर से कहा गया, &#39;हम समय-समय पर ऐप्स का मालिशस (खतरनाक या असामान्य) बिहेवियर जांचते रहते हैं और कोई गड़बड़ी मिलने पर तुरंत ऐक्शन भी लिया जाता है। ऐसे में ऐप डिवेलपर अपनी ऐप से कमाई नहीं कर सकते और जरूरी होने पर उसे प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है।&#39;</p>

<p>रिपोर्ट में कहा गया है कि प्ले स्टोर से डिवेलपर की ऐप्स हटाया जाना कुछ सबसे बड़े बैन्स में से एक है। खासकर किसी एक डिवेलर की इतनी सारी ऐप्स को एकसाथ हटाने के बहुत कम मामले ही सामने आए हैं। बताते चलें, Do Global चाइनीज कंपनी Baidu का एक हिस्सा है और इसे 2018 में अलग किया गया था। Baidu के पास इस कंपनी का करीब 34 प्रतिशत शेयर है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

4 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

4 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

21 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

21 hours ago