Categories: ऑटो & टेक

भारत में लॉन्च हुआ ‘Honda Activa i’ स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

भारत में Activa 5G और Activa 125 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने के बाद अब होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया ने Activa के तीसरे वेरियंट, Activa i को अपडेट कर लॉन्च किया है। जापानी कंपनी ने नई दिल्ली में Activa i के अपडेटेड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 50,010 रुपये रखी है। इसमें कुछ मामूली अपडेट के साथ ही कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं।

Honda Motorcycle & Scooter India ने Activa i स्कूटर के ग्राफिक्स को मेटल मफलर प्रोटेक्टर से अपडेट किया है। इसमें नया फ्रंट हुक और बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर कैप्स दिए गए हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी ड्यूल टोन ट्रीटमेंट से अपडेट किया है। इतना ही नहीं, ऐक्टिवा आई स्कूटर के अपडेटेड अवतार में फोर इन वन लॉक है जो कि सीट ओपनिंग स्विच से लैस है। इसे पहली बार होंडा ग्रासियो ने दिया था। इसमें जो सबसे अट्रैक्टिव फीचर जोड़ा गया है, वह है अंडर सीट मोबाइल चार्जर। इसे चुनने या नहीं चुनने का आॅप्शन ग्राहक के पास रहेगा।

Honda ने Activa i स्कूटर के कलर को भी अपडेट किया है। अब यह दो नए रंगों, Candy Jazzy Blue और Mat Axis Grey Metallic में भी अवेलेबल होगा। इससे पहले तक यह केवल Lush Magenta Metallic, Orchid Purple Metallic और Imperial Red मैटैलिक रंगों में आता था। अपडेट के तौर पर ऑरेंज मैटेलिक और लाल रंग को बंद कर दिया गया है।

2018 Activa i में बीएस4 मानकों वाला 109.19 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन है। यह इंजन 7,000 आरपीएम पर 8 बीएचपी का पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.94 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को वी मैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से लैस किया गया है। होंडा का दावा है कि यह स्कूटर अधिकतम 83 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।

इसके दोनों पहियों में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया गया है। दोनों छोर पर स्टील वील्ज और ड्रम ब्रेक्स हैं जो कि सीबीएस यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस हैं।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

18 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

24 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

44 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago