ऑटो & टेक

होंडा ने लॉन्च की एयरबैग वाली बाइक, कीमत सुन दंग रह जाएंगे आप

आपने एयरबैग वाली कारें तो जरूर देखी होंगी लेकिन अब एयरबैग वाली बाइक भी देखने को मिल जाएगी। बता दें कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में एयरबैग वाली बाइक लॉन्च की है। होंडा की इस एयरबैग वाली बाइक का नाम है होंडा गोल्ड विंग टूर (Honda Gold Wing Tour).

ये बाइक कई जबरदस्त फीचर से लैस है। लेकिन इस बाइक की कीमत जानकर आर हैरान रहे जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे की भई इस बाइक की कीमत में तो एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी जा सकती है। बता दें कि होंडा गोल्ड विंग टूर की कीमत 39.20 लाख रुपये हैं। कई बड़े शहरों में इस बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

कई खूबियों से लैस है होंडा गोल्ड विंग टूर

बता दें कि होंडा की ये नई बाइक कई खूबियों से लैस है। कंपनी ने इस बाइक में 1800 सीसी का इंजन दिया है जो 170Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बाइक में एयरबैग दिया गया है। इसमें एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक स्क्रीन भी दी गई है जिसे बाएं हैंडलबार से ऑपरेट किया जा सकता है।

बाइक में 7 इंच का टीएफटी लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले स्क्रीन दिया गया है। बाइक में जाइरोस्कोप भी है जो टनल में भी राइटर को नेविगेशन की सुविधा देता है। इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी है। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी टाइप सी सॉकेट भी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago