Categories: ऑटो & टेक

Mi लाएगी 55 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी, 16 दिसंबर को होगी लॉन्चिंग

<p>Xiaomi की तरफ से भारत में एक नई स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया जाएगा। यह एक मेक इन इंडिया QLED स्मार्ट टीवी होगी। इस अपकमिंग Mi QLED TV 4K स्मार्ट टीवी को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारत में LG, Samsung और Sony जैसी कंपनियां मौजूदा वक्त में प्रीमियम QLED स्मार्ट टीवी पेश कर रही है। हालांकि इन स्मार्ट टीवी की प्राइसिंग काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर Xiaomi की तरफ अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में अपकमिंग QLED स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया जाता है, तो इसका सीधा मुकाबला Samsung, Sony और LG कंपनियों से होगा। बता दें कि भारत में Xiomi के स्मार्ट टीवी की काफी डिमांड रहती है। Xiaomi के स्मार्ट टीवी को अफोर्डेबल, वैल्यू फॉर मनी के लिए जाना जाता है। Mi Smart TV भारत का टॉप सेलिंग स्मार्ट टीवी है। इसका इस साल दूसरी तिमाही में मार्केट शेयर करीब 22 फीसदी रहा।</p>

<p>Xiaomi के अपकमिंग QLED स्मार्ट टीवी में डॉल्बी विजन, HDR10+, डॉल्बी ऑडियो, एंड्रॉयड टीवी ओएस बेस्ड पैचवॉल UI, डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट और Mi क्विक वेक जैसे फीचर्स मिलेंगे। Mi QLED TV 4K में 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम ऑफर किया जाएगा। इसमें Quantum Dot स्क्रीन दी जाएगी जो कि डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो, HDR10+ और 4K जैसे फीचर्स से लैस होगी। Mi QLED TV 4K में HDMI 2.1, eARC, ALLM और AV1 सपोर्ट मिलेगा। यह डिवाइस 1.9GHz Amlogic क्वाड कोर प्रोसेसर पर पेश होगा और इसमें Mali-G31 MP2 जीपीयू दिया जाएगा। Mi QLED TV 4K डिवाइस PatchWall OS पर काम करेगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे करीब 23 कंटेंट पार्टनर जैसे Netflix, Prime Video, Hotstar का सपोर्ट मिलता है। साथ ही 16 भाषाओं और 30 यूनीक फीचर दिये गये हैं</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago