Categories: ऑटो & टेक

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, जानिए क्या है खास

भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड माइक्रोमैक्स ने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इसमें माइक्रोमैक्स भारत 5 इनफिनिटी एडिशन और माइक्रोमैक्स भारत 4 दिवाली एडिशन शामिल है। दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत 5,899 रुपये और 4,249 रुपये रखी गई है। भारत 5 पहले ही रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध है जबकि भारत 4 दिवाली एडिशन को यूजर्स 3 नवंबर से खरीद सकते हैं।

दोनों नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन पर काम करते हैं। तो वहीं 4G VoLTE SIM को भी सपोर्ट करते हैं। लॉन्च ऑफर्स की अगर बात करें तो रिलायंस जियो की तरफ से यूजर्स को 25 जीबी 4 जी डेटा दिया जा रहा है। वहीं यूजर्स अगर इस दौरान 198 रुपये या 299 रुपये का रिचार्ज करवाता है तो उसे 5 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

जानिए क्या है खास-

भारत 5 इनफिनिटी एडिशन में 18:9 का फुल विजन डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 1 जीबी रैम और 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की अगर बात करें तो फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापकिस्ल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के मामले में फोन में फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

माइक्रोमैक्स भारत 4 दिवाली एडिशन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज है जिसें 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago