Categories: ऑटो & टेक

Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबर को होगा लॉन्च

Redmi 9 Power के बारे में पिछले दिनों कुछ लीक्स सामने आए हैं जिनके मुताबिक यह स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। वहीं अब सामने आई एक नए लीक में दावा किया गया है कि Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की Redmi 9 सीरीज के तहत लॉन्च किए गए Redmi Note 9 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। टिप्स्टर के खुलासे से पहले Redmi 9 Power को Google Play Console पर भी स्पॉट किया जा चुका है और चर्चा है कि यह भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक ​ट्वीट के माध्मय से Redmi 9 Power की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर Redmi 9 Power की लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कंपनी ने पिछले दिनों एक टीज के जरिए जानकारी दी थी कि वह अपना पहला QLED Mi TV भारत में लेकर आने वाली है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि QLED Mi TV और Redmi 9 Power को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 9 Power के संभावित स्पे​सिफिकेशन्स

Redmi 9 Power को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। जिनके मुताबिक यह पिछले दिनों चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे भारतीय बाजार में Redmi 9 Power नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर पेश होगा।

लीक्स के मुताबिक Redmi 9 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago