Categories: ऑटो & टेक

64MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 Pro Max का स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपनी Redmi Note 9 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके तहत कंपनी ने Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च किया है। इस फोन में ऑरा बैलेंस डिजाइन दिया गया है। फोन को ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरसेल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

इस फोन की कीमत 14 हजार 999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन के बेस वेरिएंट यानी 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14 हजार 999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16 हजार 999 रुपये है। इसके तीसरे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18 हजार 999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro Max के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.67 इंच का सिनेमेटिक डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में Z-Axis Vibration Motor दी गई है। इससे यूजर्स को डिलीट, टाइपिंग, स्क्रॉलिंग आदि में बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा फोन में IR Blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

फोन में Z-Axis Vibration Motor दी गई है। इससे यूजर्स को डिलीट, टाइपिंग, स्क्रॉलिंग आदि में बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।इसके अलावा फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं, Redmi Note 9 Pro Max में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। साथ ही इन-डिस्प्ले कैमरा और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Redmi Note 9 Pro Max 8nm चिपसेट पर आधारित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस है। यह Redmi Note का पहला फोन है जो इस प्रोसेसर के साथ पेश की जा रही है। इसका AnTuTu पर स्कोर 2,80,041 है जो Samsung Galaxy A71 और Vivo V17 Pro से ज्यादा है। फोन में एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 8 जीबी तक की LPDDR4X रैम दी गई है। साथ ही 128 जीबी तक की UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है। यह पहला Redmi Note सीरीज फोन है जिसमें दो सिम और 1 एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन में भारता का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

2 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

5 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

5 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago