Categories: ऑटो & टेक

स्मार्टफोन Vivo V20 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo V20 को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं और भारतीय यूजर्स इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि आज उनका इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि कंपनी आज यानि 13 अक्टूबर को भारतीय बाजार में Vivo V20 को लॉन्च करने वाली हैं। भारत से पहले इस स्मार्टफोन को पिछले महीने इस स्मार्टफोन को Vivo V20 Pro के साथ थाइलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा कंपनी इस सीरीज के Vivo V20 SE को मलेशिया में पेश कर चुकी है। Vivo V20 की बात करें तो इसमें आपको शानदार सेल्फी से लेकर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तक कई फीचर्स मिलेंगे।

Vivo V20 को आज दोपहर 12 बजे डिजिटल इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट लाइव देख सकते हैं। हाल ही में टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि Vivo V20 को भारत में 24 हजार 990 रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। वहीं Flipkart के बैनर पर दी गई जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 20 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Vivo V20 स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V20 को एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित होगा और इसे Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल होगा। फोन में खास फीचर के तौर पर 44MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध हो सकता है। जबकि इसमें रियर पैनल में तीन कैमरे होंगे। इसमें प्राइमरी सेंसर 64MP का होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago