Follow Us:

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट,Hyundai Creta और Mahindra XUV500 को टक्कर देने आ रही है MG RX5 एसूयवी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अब MG RX5 SUV को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। हालांकि, गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा ढका हुआ था लेकिन फिर भी इसकी पहचान कर ली गई। MG RX5 एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है और भारत में आने पर इसका मुकाबला Hyundai Creta और Mahindra XUV500 से होगा। भारत में इसके प्राइस को भी अग्रेसिव रखा जा सकता है। MG RX5 SUV ब्राजील, चीन और मिडिल ईस्ट मुल्कों में पहले से ही बिक रही है। भारत में यह एमजी मोटर्स की पहली लॉन्चिंग के तौर पर अगले साल आएगी।

चीनी स्वामित्व वाला ब्रिटिश ब्रैंड MG Motor भारत में अगले साल दस्तक देगा। इस ब्रैंड के तहत अगले साल से हर साल एक नया प्रॉडक्ट लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत एक एसयूवी से होगी। भारत में एसयूवीज का क्रेज बढ़ रहा है और शायद इसीलिए एमजी मोटर ने यह फैसला लिया है।

MG Motor India ने जनरल मोटर्स के हलोल प्लांट को अक्वॉयर किया था और अभी इसे अपग्रेड किया जा रहा है। नए प्रॉडक्ट्स के लिए इसमें नई असेंबली लाइन डाली जा रही है। कंपनी भारत सरकार के 'मेड इन इंडिया' इनिशिएटिव को भी सपोर्ट कर रही है। MG Motor India ने दो लोकल आॅटो कंपोनेंट सप्लायर्स से बातचीत भी शुरू कर दी है। कंपनी अगले 6 वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

MG RX5 SUV का फ्रंट फेस अग्रेसिव है और यह एलईडी डीआरएल्स से लैस है। इसका फ्रंट क्रोम ग्रिल इसे बोल्ड लुक देता है। इस एसयूवी के इंडियन वर्जन में बड़ा वी शेप्ड ग्रिल दिया जा सकता है। इसका इंटीरियर ड्यूल टोन कलर में प्रीमियम लुकिंग हो सकता है। इसके साथ ही इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो कि ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड आॅटो को सपोर्ट करेगा।