Categories: ऑटो & टेक

Xiaomi ने लॉन्च की नई Redmi Watch, जानिए कीमत

शाओमी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch चीन में लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टवॉच का डिजाइन बेहद आकर्षक है और इसमें चौकोर डायल दिया गया है। प्रमुख फीचर की बात करें तो रेडमी वॉच में दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच को 7 स्पोर्ट मोड से लेकर कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन फीचर तक का सपोर्ट मिला है। शाओमी ने अपनी नई रेडमी वॉच की कीमत 299 चीनी युआन यानी करीब 3 हजार 400 रुपये रखी है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी। इस वॉच को ब्लैक, व्हाइट और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है।

Redmi Watch की स्पेसिफिकेशन

Redmi Watch में 1.4 इंच का कलर एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 320 x 320 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए 2.5D ग्लास दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच को 7 स्पोर्ट मोड का सपोर्ट मिला है, जिसमें रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। रेडमी वॉच यूजर्स का 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करने से लेकर स्लीप तक ट्रैक करती है। इसके साथ ही स्मार्टवॉच में कॉन्टैक्ट लैस पेमेंट के लिए NFC दिया गया है। वहीं, इस वॉच में यूजर्स को 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। कंपनी ने रेडमी वॉच में 230mAh की बैटरी दी है, जो सेवर मोड में 12 दिन और डेली यूसेज में 7 दिन का बैटरी बैकअप देती है। वहीं, इस वॉच की बैटरी को फुल चार्ज होने में पूरे 2 घंटे का समय लगता है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago