Follow Us:

शिमला: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली सिविल जज के 11 पदों पर भर्ती

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 5 जनवरी 2020 तक या इससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कुल 11 सिविल जज पदों के लिए निकाली गई है।

पद का नाम और संख्या: सिविल जज- 11 पद

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2020

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ में डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: 22 से 35 वर्ष के बीच।

वेतनमान: 27,700 – 44,770 रुपए प्रति माह।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर।

कैसे करें अप्लाई: योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 5 जनवरी 2020 तक या इससे पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।