Categories: कैम्पस

ऊना: शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे भाषा अध्यापक के 15 पद

<p>शिक्षा विभाग में जिलास्तर पर भाषा अध्यापकों के 15 पद बैच आधार पर भरे जाने हैं। यह जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले इन पदों के लिए 12 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे से उनके कार्यालय में काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय, ऊना, बंगाणा, हरोली व अंब द्वारा प्रायोजित अभ्यार्थियों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। इसके अलावा अभ्यार्थियों की सूची व काउंसलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी विभाग की वेबवाईट पर भी उपलब्ध है।&nbsp;</p>

<p>देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि इन पदों के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 2001 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 2005 बैच, अनुसूचित जाति के लिए 2006 बैच, अनुसूचित जाति आइआरडीपी के लिए 2007 बैच, ओबीसी के लिए 2003 बैच, ओबीसी आइआरडीपी के लिए 2006 बैच, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए अपटूडेट बैच और अनुसूचित जनजाति के लिए 2005 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि इन बैच के पात्र अभ्यार्थी जिनके नाम रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किए गए हैं, वे भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

46 mins ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

51 mins ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

1 hour ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

4 hours ago