Categories: हिमाचल

हर मंगलवार धर्मशाला अस्पताल में वृद्धजनों के लिए होगी स्पेशल ओपीड़ी: नैहरिया

<p>क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में हर मंगलबार को वृद्धजनों के लिए स्पेशल ओपीड़ी चलाई जाएगी। जिसमें सप्ताह के हर मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर श्यामनगर में कार्यक्रम के दौरान कही। गुरुवार को हैल्पेज इंडिया संस्था ने धर्मशाला के श्यामनगर में अंतराष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस मनाया।&nbsp;</p>

<p>धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया का कार्यक्रम में को-आर्डिनेटर निशांत कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। निशांत कुमार ने मुख्यतिथि के समझ वृद्धजनों की समस्याएं व परेशानियों को रखा जिसमें उन्होंने बताया कि श्यामनगर में बुर्जुगों की आवाजाही में परेशानी आती है। उन्होंने बताया कि जिन बर्जुगों के पास अपने निजी बाहन नहीं हैं उन लोगों को बाजार सहित अस्पताल को पैदल आना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक के समझ समझ श्याम नगर व रामनगर के लिए एक डिस्पेंसरी नहीं होने की भी प्रमुख समस्या बताई।&nbsp;</p>

<p>विधायक विशाल नैहरिया ने लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बर्जुग हमारी संपति हैं और जितनी जरुरी किसी परिवार के लिए उनकी जमीन जायदात होती है। उतना ही जरुरी मेरे लिए मेरे विधानसभा क्षेत्र के बर्जुग हैं। उन्होंने बताया कि वृद्धजनों की समस्याओं को देखते हुए मोबाईल हेल्थ वाहन की वयव्स्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने श्यामनगर व राम नगर में मिनी बस सर्विस शुरु करने की बात भी कही। इस दौरान मनोवैज्ञानिकों सहित बुजुर्ग व अन्य लोगों में बलेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीमा पठानिया, मधु शर्मा, कामीनी सूद, यशवीर, सुजाता आदि मौजूद रहे। समारोह में हैल्पर्ज संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई, जबकि बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago