Follow Us:

कांगड़ा: पलटे खाती हुई डिवाइडर पर चढ़ी कार, 1 महिला की मौत- 2 गंभीर रूप से घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा के इंदौरा में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मीलवां के पास बुधवार शाम को एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई जबकि, 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक जम्मू के साम्बा निवासी एक सैनिक अपने परिजनों से मिलने मुकेरियां जा रहा था जैसे ही वो मुकेरियां पहुंचा, उसकी गाड़ी के सामने एक व्यक्ति सड़क में आ गया। इस व्यक्ति को बचाते हुए चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे कार पलटे खाती हुई डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस हादसे में डिवाइडर पर काम कर रहीं 3 मजदूर महिलाएं गंभीर रूप ये घायल हो गई, जबकि चालक बिलकुल सुरक्षित है।

दुर्घटना में घायल महिलाओं को तुरंत सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया गया, जहां 45 वर्षीय प्रीति देवी निवासी गांव तमोता, जिला कांगड़ा ने दम तोड़ दिया जबकि मीतो (50 साल) और प्रकाशो (60 साल) को सिविल अस्पताल मुकेरियां में उपचाराधीन हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घायल महिलाओं के बयान लिए और भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।