<p>ऊना के हरोली के तहत अमराली में एक कार अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हुआ है। मृतक की पहचान संजीव कुमार (34) निवासी किशनपुरा, जालंधर के रूप में हुई है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, मृतक संजीव कुमार अपने साथी राम बहादुर के साथ कार में सवार होकर टाहलीवाल से दुलैहड़ की ओर जा रहा था। अमराली पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खंबे से टकरा गई। हादसे में संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक राम बहादुर जख्मी हो गया।</p>
<p>घायल का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी हरोली सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।</p>
<p> </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…