<p>जिला ऊना में एक सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार को गगरेट मार्ग पर ईसपुर के नजदीक एक बाइक ओर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मोके पर मौत और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ओर दो महिलाओं को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।</p>
<p>वहीं रास्ते पर जालंधर की ओर जा रहे मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इंसानियत की मिसाल पेश की। घटना का पता चलते ही वह तुरंत ही अपनी गाड़ी से उतरे और घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाया और पुलिस तथा स्वस्थ्य विभाग को फ़ोन करके जानकारी दी। उन्होंने घायलों का जल्द इलाज करने के आदेश दिए।</p>
<p>जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना रमन शर्मा ने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, एक महिला को इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है और दूसरी महिला का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।</p>
<p>वहीं, थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की पहंचान दलवीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, उम्र 36 निवासी अम्बोटा गगरेट और महिला की पहचान अंजु और अनिता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी गई है।</p>
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…
Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…
Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…
Hamirpur Migrant Worker Murder: पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…
Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…