जम्मू बस स्टैंड ग्रेनेड हमले में घायल हुए 1 और व्यक्ति की मौत

<p>जम्मू में बस स्टैंड पर गुरुवार को हुए जोरदार धमाके में घायल एक और शख्स ने शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही धमाके में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। गुरुवार को हुए इस आतंकी हमले में तकरीबन 32 लोग घायल हुए थे। घायलों में से एक की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई थी। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच गुरुवार को एक संदिग्ध हमलावर ने बस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया और फरार हो गया। बाद में हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया गया।</p>

<p>रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में चाइनीज ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले भी यह इलाका आतंकियों के निशाने पर रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बाबत बताया था कि विस्फोट में बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बस को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। आईजी ने कहा, &#39;जब भी चौकसी ज्यादा होती है तब हम जांच-पड़ताल सख्त कर देते हैं लेकिन किसी-किसी के उससे बच निकलने की आशंका रहती है और यह ऐसा ही मामला लग रहा है।&#39; उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा, &#39;निश्चित तौर पर मंशा सांप्रदायिक शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की थी।&#39;</p>

<p>गौरतलब है कि गुरुवार को विस्फोट में 17 साल के मोहम्मद शारिक की मौत हो गई थी। इसके अलावा अस्पताल ले जाए गए 32 घायलों में से 3 की हालत गंभीर थी और दो का ऑपरेशन किया गया था। घायलों में से एक और शख्स की शुक्रवार को मौत हो गई। हमला करने वाले आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यासिर भट्ट को हिजबुल मुजाहिदीन से हमला करने के आदेश मिले थे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

15 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

15 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

15 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

15 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

15 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

19 hours ago