Follow Us:

कुल्लू में गश्त के दौरान नेपाली मूल महिला और पुरूष से 10.130 किलो चरस बरामद

पी. चंद |

जिला कुल्लू में एक महिला और पुरूष से चरस बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात थाना सदर की टीम मुकाम चील मोड़ जरी मणिकरण रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान गत रात नजद ऋषभ कैफे के पास पैदल जरी की तरफ जा रहे व्यक्ति से 10 किलो 130 ग्राम चरस बराद की गई।

व्यक्ति की पहचान जोख बहादुर पुन उम्र 39 वर्ष पुत्र राम कुमार पुन निवासी जिला रोलपा, आंचल रावती, नेपाल और दिल कुमारी घर्ती उम्र 45 साल पुत्री तेज मान धर्ती निवासी जिला रुकम, आंचल रावती नेपाल के कब्जे से कुल 10.130 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।