जानलेवा हुआ कोहरा, हाइवे पर एक के बाद एक भिड़े 11 वाहन, 8 लोग जख्मी

दिन- प्रतिदिन बढ़ती हुई ठंड से जहां लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं वहीं बढ़ता हुआ कोहरा भी जनलेवा साबित होने लगा है। इसी कड़ी में हाईवे पर कोहरे का कहर जानलेवा होता जा रहा है। यूपी के उन्नाव जिले में कोहरे की वजह से डंपर और ट्रक आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक डंपर चालक की पहचान राजेन्द्र कुमार कानपुर के धरमंगदपुर सजेती निवासी के रूप में हुई है।

कोहरे में हाइवे पर भिड़े 11 वाहन, आठ लोग जख्मी

कानपुर के पनकी- भौंती हाइवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह कोहरे में एक के बाद एक 11 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद वे लोग अपने घर चले गए। हादसे के चलते हाइवे पर करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए।

जानकारी के अनुसार मौके पर पनकी पुलिस और एनएचएआई की टीम वहां पहुंची और क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली गई। करीब 5 घंटे बाद आवागमन चालू हो सका। सराय मीता, पनकी में सुबह करीब 6 बजे चकेरी से भौंती की तरफ एक लोडर जा रहा था। हाइवे पर कोहरे के चलते चालक को कुछ नजर नहीं आया तो उसने लोडर रोक दिया।

इससे पीछे आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बाद पीछे आ रही तेज रफ्तार कारें, ट्रक, लोडर और पिकअप समेत 11 वाहन एक के पीछे एक भिड़ते चले गए। लोग अपने- अपने वाहनों में फंस गए। आस-पास के लोगों ने सभी को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे के बाद रामादेवी चौराहे से पनकी तक वाहनों की लाइन लग गई।

गौरतलब है कि कई वाहनों का फ्यूल टैंक क्षतिग्रस्त होने से पेट्रोल और डीजल सड़क पर फैल गया। इससे दोपहिया वाहन चलाने में भी मुश्किल हुई। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने अस्थायी बैरियर लगाकर एक- एक कर वाहनों को निकाला। थानाध्यक्ष के मुताबिक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

15 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

15 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

16 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

16 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

17 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago