इंडिया

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी है। इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया।

जानकारी के अनुसार, एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। वह अपनी लाइसेंस्ड रिवॉल्वर केस में रख ही रहे थे कि अचानक बंदूक उनके हाथ से गिर गई और मिस फायर के चलते बुलेट उनके पैर में जा लगी। इससे उन्हें अपनी ही बंदूक से गोली लग गई।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि डॉक्टर ने एक्टर के पैर से गोली निकाल दी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि, फिलहाल वह अस्पताल में ही हैं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

4 hours ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

4 hours ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

13 hours ago