<p>हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब क्षेत्र में स्कूल जाने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा को नकाबपोश बदमाशों के द्वारा अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बदमाशों ने लड़की पर नशीली स्प्रे का छिड़काव किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी। लड़की ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी तो अन्य लोग लड़की की सहायता के लिए वहां पहुंच गए, लेकिन इस बीच बाइक पर आए बदमाश मौके से भाग गए।</p>
<p>लड़की की शिकायत के आधार पर डीएसपी अंब मनोज जंबाल पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। संबंधित छात्रा को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जांच में बात सामने आई है कि इस पूरी घटना में 5 आरोपी हैं। दो नकाबपोश बाइक पर सवार थे और तीन आसपास छिपे थे। पुलिस सीसीटीव फुटेज खंगालने में लगी है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4300).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
<p> </p>
Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…
Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…
Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…
Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…
आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…