चिंतपूर्णीः 13 साल की बच्ची को जत्थे के साथ आए युवक ने बनाया हवस का शिकार

हिमाचल में दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन कोई-न-कोई लड़की हवस का शिकार बन रही है। अब ऐसा ही एक मामला चिंतपूर्णी से सामने आया है जहां 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आरोपी मौके से फरार है।

यह मामला शुक्रवार रात 10 बजे के करीब एक धार्मिक संस्था के जत्थे के साथ आए युवक ने बाजार में घूम रही बच्ची को अपनी कार में बिठा लिया और भरवाईं कि तरफ ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वापसी में बीच रास्ते में बच्ची को उतार दिया। जब बच्ची रात एक बजे के करीब घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजन पहले ही बच्ची के इस तरह अचानक गायब होने से परेशान थे, पुलिस थाना पहुंचे। चिंतपूर्णी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी बरामद कर ली, जिसमें आरोपी बच्ची को बिठाकर ले गया था। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक उसका मेडिकल नहीं हो पाया था। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज़ कर लिया है और पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 mins ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

29 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago