Follow Us:

ऊना: सर्पदंश से 14 साल के किशोर की मौत

रविंदर |

ऊना के बंगाणा में 14 साल के किशोर की सर्पदंश से मौत हो गयी। मृतक की पहचान अजय कुमार निवासी बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रिय अस्पताल में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अजय कुमार अपने घर में सोया हुआ था। करीब सुबह 3 बजे  किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।