Follow Us:

शिमला: जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे 15 जुआरी, 8 लाख की नगदी भी बरामद

पी. चंद |

शिमला में पुलिस ने 15 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात एक निजी होटल में दबिश दी जहां से 15 जुआरियों को 8 लाख की नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक शिमला पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात करीब एक बजे ढली के एक निजी होटल में पहुंची। पुलिस ने होटल से 15 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने मौके से करीब आठ लाख की नगदी भी बरामद की। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।