जिला कुल्लू के निरमंड में नाबालिग से रेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी 17 साल की बेटी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया है जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।
एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पीडित नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मनाली से 17 साल की नाबालिग अगवा
पर्यटन नगरी मनाली से एक नाबालिग के अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाई है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी स्कूल गई थी लेकिन लौटकर घर नहीं आई। उन्होंने संभावित जगहों पर ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने संदेह जताया है कि उसे किसी ने अगवा कर लिया है। उधर पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर नवालिग की तलाश शुरू कर दी है।



