Follow Us:

622 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

गौरव, कुल्लू |

बंजार पुलिस ने चरस तस्करी मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 622 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनी राम पुत्र नोक सिंह फैमड़ा बंजार और जगदीश ठाकुर पुत्र रोशन लाल कनौन के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस का एक दल गश्त के के लिए बठाहड़ चौक पर था। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बठाहड़ की और से आ रहे 2 लोगों की पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 622 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।