Follow Us:

ऊना: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 5 घायल

समाचार फर्स्ट |

ऊना के हरोली के तहत घालूवाल में मंगलवार सुबह 2 कारों की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान अक्षय कुमार निवासी वार्ड नंबर एक प्रेम नगर ऊना के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर निवासी एक परिवार के सदस्य बारात संग सोमवार रात जालंधर गए हुए थे।  आज सुबह वापस लौटते समय घालूवाल के समीप सामने से आ रही कार से टक्कर हो गए। सड़क हादसे में अक्षय कुमार निवासी प्रेम नगर ऊना की मौत हो गई, जबकि उसके पिता राकेश जैन, माता रेणु और पुष्पा जैन घायल हुए हैं।

वहीं, दूसरी कार में सवार संजीव निवासी चताड़ा और संजीव कुमार निवासी जलग्रां घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का ऊना अस्पताल में ले जाया गया है।