<p>ऊना के अंब में बडूही इलाके में सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से ऑल्टो कार टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला समेत दो की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा निवासी मनोज कुमार गुरुवार रात अपन परिवार के साथ ऑल्टो कार से अंब की ओर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर बडूही में कार सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराई। हादसे में कार सवार तृप्ता देवी और एक व्यक्ति की मौत हो गई।</p>
<p>जबकि कार चालक मनोज और 10 वर्षीय आंशित जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया। जहां से मनोज को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।</p>
<p>दुर्घटना की जानकारी देते हुए एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक महिला की पहचान तृप्ता देवी पत्नी मनोज कुमार कांगड़ा निवासी के रूप में हुई है, जबकि व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…