Follow Us:

नाहन: कमरे में मिले दो शव, अंगीठी के धुएं से मौत होने की आशंका

पी. चंद, शिमला |

नाहन में शुक्रवार सुबह कमरे में दो नेपाली मूल के लोगों के शव मिले हैं। कमरे में कोयलों से भरी एक अंगीठी भी मिली है। माना जा रहा है कि कमरे रखी अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हुई है। जानकारी के मताबिक शहर के पक्का टैंक स्थित क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पार्किंग के कमरे में शुक्रवार सुबह दोनों लोगों के शव एक साथ बरामद हुए। पुलिस की छानबीन में मौत का कारण अंगीठी की जहरीली गैस को माना जा रहा है।

मृतकों की पहचान  मन बहादुर (48) और शेर सिंह (47) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मौत का कारण अंगीठी की गैस लग रहा है।