Follow Us:

शिमला: नाले में मिले 2 व्यक्तियों के शव, इलाके में फैली सनसनी

पी. चंद |

शिमला के  DAV बडैहरी स्कूल के पास नाले मे दो व्यक्तियों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। दो शवों के मिलने के बारे में थाना बालूगंज को सूचित कर दिया गया है। मरने वालों में से एक का नाम मोहन सिंह कंवर जिसकी उम्र 63 वर्ष बताई जा रही है जो सायरी का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ मोहन सिंह कंवर आईबी से रिटायर्ड बताया जा रहा है। जबकि, दूसरे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है।