Follow Us:

सिरमौर: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 की मौत

पी. चंद |

सिरमौर के रेणुका में बडग घाटों मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक बोलेरो पिकअप गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया हैं। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए संगड़ाह सीएचसी लाया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब सुबह करीब सवा 8 बजे बोलेरो गाड़ी नंबर (HP-79-1225)  बडग के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा।

(आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें)…

मृतकों की पहचान बलवीर (47) और सुंदर सिंह (55) के तौर पर हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक राजू सुरक्षित है। हादसे में रामस्वरूप (19) घायल है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।