मंडी: मार्बल शीटस के नीचे दबने से 2 मजदूरों की मौत

<p>मंडी के सन्यारडी में मार्बल के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। ये हादसा मार्बल से भरे ट्रक को खाली करते समय हुआ। जानकारी के अनुसार दस प्रावासी मजदूर मार्बल से भरे ट्रक को खाली कर रहे थे। मजदूर ट्रक को आधा खाली कर चुके थे तभी ट्रक के अंदर रखा मार्बल भर भराकर बाहर गिर गया। मार्बल उतारने के लिए खड़े दो मजदूर राजकुमार और भूटन इसकी चपेट में आ गए&nbsp; जिससे दोनों की मौत हो गई।</p>

<p>मृतक की पहचान राजुकमार उम्र 33 और भूटन की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बिहार के खगरिया जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि मार्बल की भारी भरकम 40 शीटें मजदूरों के उपर गिर गई। बाकी मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मार्बल की इन शीटों को हटाकर दबे हुए मजदूरों का निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।</p>

<p>हालांकि इन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सदर थाना पुलिस के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि मामला दर्ज करके कार्रवाही शुरू कर दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

5 hours ago