हमीरपुर: शिकारी की बंदूक से निकली गोली, 2 नाबालिग लड़कियां घायल

<p>हमीरपुर से सटी झनयारा पंचायत के डिब्ब गांव में एक शिकारी की बंदूक से निकली गोली से दो नाबालिग लड़कियां घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद काजल (9) को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।</p>

<p>जबकि, दूसरी बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे अभी तक हमीरपुर अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जिला हमीरपुर में शिकारी की गोली से घायल होने का यह तीसरा मामला सामने आया है।</p>

<p>पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को जिला हमीरपुर के झनियारा के डिब्ब के जंगल में अज्ञात व्यक्ति की बंदूक से गोली चलने के कारण दो लड़कियां घायल हुई हैं।</p>

<p>जिसको हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं। उसके साथ नेम चंद की बेटी काजल जो साथ में खेल रही थी वह भी घायल हुई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। हमीरपुर सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो घायल लड़कियों में से एक की हालत ठीक है। जबकि दूसरी को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

4 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

5 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago