Follow Us:

शिमला में तेंदुए की खाल के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

पी.चंद, शिमला |

शिमला में तेंदुए की खाल मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू पुलिस टीम ने एक गाड़ी से बंदूक और गोला बारूद के साथ एक तेंदुए की खाल बरामद की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मनोज कुमार उम्र 36 साल निवासी अर्की सोलन, सिता राम पुत्र अचर सिंह उम्र 45 साल निवासी सुन्नी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।