शिमला: आग की भेंट चढ़ा 2 मंजिला मकान, लाखों का नुकसान

<p>शिमला के रोहड़ू के तहत अणु बासा में बुधवार को भगत चंद का दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने की यह घटना दोपहर 2 बजे के करीब हुई बताई जा रही है। इस आगजनी में लगभग 7 लाख रुपए का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार रोहड़ू शहर से मात्र 2 कि.मी. दूर अणु बासा में भगत चंद के घर में दोपहर अचानक आग लग गई तथा देखते ही देखते भगत चंद का दो मंजिला मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। दोपहर 2 बजे जब लोगों ने घर में आग की लपटों को देखा तो वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे तथा अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।</p>

<p>आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की घटना में परिवार का सब कुछ जलकर राख हो गया। गौरतलब है कि आग दिन के समय लगी। यदि रात्रि को यह घटना हुई होती तो काफी नुक्सान हो सकता था।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

14 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

14 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

14 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

14 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago