Follow Us:

मंडीः जालंधर के 2 युवक 21 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार

मनोज धीमान |

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर थाना पुलिस की एक टीम ने बुधवार को लगाए नाके के दौरान पंजाब के दो युवकों को 21 किलो 100 ग्रामभुक्की की भारी भरकम खेप के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पांच बजे जोगिंद्रनगर थाना पुलिस की एक टीम पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नाके पर मौजूद थी। इतने में बाइक पर सवार दो युवक भारी भरकम बोरी के साथ नाके पर पहुंचे। पुलिस ने इन्हें जांच के लिए रोका। जब तलाशी ली गई तो बोरी में से भुक्की बरामद की गई। तोलने पर यह भुक्की 21किलो 100 ग्राम निकली।

पुलिस ने तुरंत प्रभाव से दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक मलकीत सिंह और दूसरा जोरावर सिंह निवासी जालंधर हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।