Follow Us:

ऊना: युवक और युवती ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत

रविंदर, ऊना |

ऊना के तहत रामपुर शहर में दो की जहर निगलने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहित कुमार निवासी यूपी व काजल निवासी रामपुर के रूप में हुई है। रोहित कुमार पिछले काफी समय से ऊना के वार्ड नंबर छह में रहता था। दोनों के जहर निगलने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामलाा ऊना के साथ लगते गांव रामपुर का है। जहां पर 26 वर्षीय काजल ने शुक्रवार रात अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान युवती की पीजीआई में मौत हो गई।

वहीं, दूसरा मामला शहर के वार्ड नंबर छह का है। जहां पर रोहित कुमार निवासी युपी ने शनिवार दोपहर बाद अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए है। दोनों ने जहर क्यों निगला, इसको लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।