Follow Us:

कुल्लूः भुक्की की बड़ी खेप के साथ पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू में पुलिस ने भुक्की की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बजौरा में नाकाबंदी के दौरान रात को 209.706 किलोग्राम भुक्की के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह भुक्की ट्रक नंबर (PB-06D-6166) से मिली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार 24 साल आरोपी सुखदीप सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी पुरोवाल गुरदासपुर और 20 साल दीप शरम पुत्र बच्चन लाल निवासी काहना जबकर गुरदासपुर पंजाब भुक्की की खेप को श्रीनगर से लेकर आए थे। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने इस बात की पुष्टी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर  दी है।