ऊनाः 2 युवकों ने निगला जहर, एक की मौत

<p>जिला ऊना के अंब उपमंडल के कुहाड़छन्न में नशीला पदार्थ निगलन के कारण 26 साल के युवक की मौत हो गई। जबकि हरोली उपमंडल के गोंदपुर जयचंद में जहरीला पदार्थ निगलने से 25 साल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान कुहाड़छन्न निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों घटनाओं के संबंध में केस दर्ज़ करते हुए मामलों की जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक कुहाड़छन्न के रोहित कुमार ने घर में ही कोई नशीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। उधर, थाना हरोली के तहत गांव गोंदपुर जयचंद निवासी सतीश कुमार ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सतीश को उपचार के लिए ऊना के रीजनल अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटनाओं के संबंध में केस दर्ज़ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

<p></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago