जिला ऊना के पुलिस थाना तहत गांव बसदेहड़ा में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ 20 वर्षीय सतीश कुमार बसदेहड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सतीश कुमार निवासी बसदेहड़ा अपने घर में घास काटने वाली मशीन में घास काट रहा था कि अचानक की मशीन में करंट आ गया। युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के सदस्यों ने जब देखा तो उन्होंने तुरंत बिजली बंद कर उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

उधर , एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक मवेशियों के घास काटने में जुटा था , इस दौरान अचानक मशीन में करंट आने से यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…