Follow Us:

शिमला: रामपुर में 1.815 किलोग्राम चरस के साथ 3 गिरफ्तार

पी. चंद |

शिमला के रामपुर में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान खनेरी-रामपुर मार्ग एनएच 5 पर 3 युवकों से 1.815 किलो चरस पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात रामपुर के खनेरी में पुलिस ने जब 3 युवकों की तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से 1.815 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ओमापति जंवाल ने मामले की पुष्टि की है।