Follow Us:

नाहन: 100 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 3 घायल

समाचार फर्स्ट |

नाहन के राजगढ़ में सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक कार 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोटला मांगण-दांवगा फाग सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि ये लोग रात को कार सवार एक शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे कि दांवगा फाग के पास चालक ने गाड़ी से अचानक संतुलन खो दिया और गाड़ी 100  फुट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन, कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी का उपचार चल रहा है।
 
उधर, डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।