Follow Us:

शिमलाः चिडग़ांव में बुजुर्ग महिला का गला घोंटकर मौत के घाट उतारने वाले 3 लोग फरार

पी. चंद, शिमला |

शिमला के चिडग़ांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। रामपति नाम की महिला अपने मकान में अकेली रहती थी। उसी मकान में एक कश्मीरी व्यक्ति किराए का कमरा लेकर रह रहा था। जो करीब 5/6 महीने पहले वहां से बिना किराया दिए छोड़कर चला गया था। कमरा  5 महीने से बंद पड़ा है। वीरवार सुबह 9 बजे 3 कश्मीरी उसके कमरे में गए और बुजुर्ग महिला से कहने लगे कि अब इस कमरे में वह रहेंगे।

महिला ने बताया कि जो यहां कश्मीरी रह रहा था उसे पहले ढूंढ के लाओ उसने पांच-छह माह का किराया भी नहीं दिया है। इसी बात को लेकर  महिला की उन तीनों कश्मीरियों से कहासुनी हुई और कश्मीरी  वहां से चले। दोपहर करीब दो-ढाई बजे जब वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं था तो इन कश्मीरी ने अकेले का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला के कमरे में घुसकर उसी महिला के ढाठु से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके पहने हुए जेवर लेकर फरार हो गए हैं।

चिडग़ांव पुलिस ने मामला दर्ज़ करके छानबीन शुरू कर दी है कश्मीरियों की तलाश जारी है। ये कश्मीरी नए बताए जा रहे हैं जिनका पंजीकरण अभी थाने में भी नहीं हुआ था।  तीन संदिग्धों के सीसीटीवी से फ़ोटो भी जारी किए है। जिनपर हत्या का शक है।